फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मी दिखाने लगी तेवर, 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले सप्ताह तक पारा 40 पार जा सकता है।
अधिक तापमान के कारण तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस बने रहने से रात के समय लोगों को राहत मिल रही है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है। अगले सप्ताह तक अनुमान है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को दिन-रात गर्मी का असर झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन




स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह

गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। ऐसे मौसम में डायरिया, वायरल बुखार व अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बीके अस्पताल के कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि इस समय लोगों को बाहर का खाना छोड़कर केवल स्वच्छ व ताजा भोजन करना चाहिए। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें