फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी... पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने जमाया रंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कोका तेरा कुछ-कुछ कहंदा.. नी कोका...दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी, लोंग दा लश्कारा, चन्ना वे घर आ जा वे... जैसे मस्ती भरे पंजाबी गीतों से गायक जसबीर जस्सी ने सूरजकुंड मेला परिसर में धूम मचा दी। महा स्टेज पर पर्यटकों ने गीतों का जमकर आनंद लिया। सभी लोग पंजाबी गायक जसबीर जस्सी के रंग में रंगे नजर आए।
कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, एमडी डा. सुनील कुमार व जीएम आशुतोष राजन सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे और दुनिया भर से आए पर्यटकों का अभिनंदन किया। मंच से प्रस्तुति देते हुए पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला शिल्प के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी पहचान बनता जा रहा है। जस्सी ने बाल्यकाल में संस्कारों पर जोर देते हुए सूफियाना गायकी से अपनी शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुल्ले शाह के कलाम तेरे इश्क नचाया कर थैया-थैया, आओ नी सईयो रल देवो नी बधाई, ते मैं वर पाया रांझण माही, अमीर खुसरो के छाप तिलक सब छीनी रे मो से नैना मिलाई के से धमाकेदार शुरूआत करते हुए जस्सी ने पंजाबी गीतों से दर्शकों का ऐसा मनोरंजन किया कि दर्शक अपने आपको झूमने से रोक नहीं पाए। जसबीर जस्सी ने हिंदी और हरियाणवी गीतों से भी दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें