फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वास्थ्य मंत्री ने आशा वर्करों की मांगों के समाधान के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ की दो घंटे बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहीं जिले की आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन के बीच बृहस्पतिवार को अहम घटनाक्रम सामने आया। चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और आशा वर्कर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक कर लंबित मांगों और कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को सभी न्यायोचित मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक आरएस ढिल्लो, निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आशा वर्कर और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये प्रमुख मांगें रखीं: बैठक में यूनियन ने केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 में घोषित 1,500 रुपये की बढ़ोतरी लागू करने, आशा वर्करों को नियमित कर्मचारी का दर्जा या तब तक 30 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा लाभ, मातृत्व एवं चिकित्सा अवकाश, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने तथा मानदेय को महंगाई भत्ते से जोड़ने सहित अन्य मांगें सरकार के समक्ष रखीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें