फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पहले चरण की एयर एंबुलेंस परियोजना में फरीदाबाद शामिल, जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर कम समय में उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाना संभव हो सकेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की हेलीकॉप्टर आधारित एयर एंबुलेंस परियोजना के पहले चरण में फरीदाबाद को शामिल किया गया है। इसके तहत श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, फरीदाबाद में हेलीपैड विकसित किया जाएगा। इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर कम समय में उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाना संभव हो सकेगा।



हरियाणा एयरपोर्ट्स डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एचएडीसी) की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नागर विमानन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में फरीदाबाद के साथ गुरुग्राम, रोहतक (पीजीआई), करनाल और सोनीपत के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों को भी पहले चरण में शामिल किया गया। इन केंद्रों से भविष्य में हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवा संचालित की जाएगी।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद नागर विमानन मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की स्वीकृतियां, तकनीकी परीक्षण, स्थल सर्वेक्षण और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं तय समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परियोजना जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन




विपुल गोयल ने कहा कि यह परियोजना केवल एयर एंबुलेंस सेवा तक सीमित नहीं रहेगी। विकसित होने वाला हेलीपैड आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा अन्य आपात स्थितियों में भी उपयोगी होगा। इससे फरीदाबाद सहित आसपास के जिलों की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें