फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वन विभाग ने अभियान के तहत अब तक बांटे एक लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सप्ताह से वन विभाग की ओर से बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग की ओर से मानसून सीजन में बड़े स्तर पर पौधरोपण और पौधों के वितरण का अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने इस सीजन में लोगों और विभिन्न संस्थाओं को दो लाख पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा है। इसमें से अब तक करीब एक लाख पौधे वितरित किए जा चुके हैं। फिलहाल शहर और जिले के अलग-अलग हिस्सों में पौधों का वितरण अभियान जारी है। वहीं, अगले सप्ताह से वन विभाग की ओर से बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा।



अगले सप्ताह शुरू होने वाले पौधरोपण अभियान के तहत वन विभाग ने 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में उपयुक्त स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। सड़क किनारे, हरित पट्टियों और अन्य स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। विभाग की ओर से पौधरोपण अभियान में सामाजिक संस्थाओं और आरडब्ल्यूए की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक स्थानों पर पौधे लगाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




मानसून सीजन में दो लाख पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से करीब एक लाख पौधे अब तक बांटे जा चुके हैं। अभी पौधों के वितरण का अभियान चल रहा है। पौधरोपण के बाद पौधों की देखभाल और निगरानी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।-झलकार उयके, जिला वन मंडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें