संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से हाल ही में लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत जिले में लगभग 44,000 लाभार्थियों की सूची प्राप्त हुई है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर योजना की पहली किश्त मुख्यमंत्री नायब सिंह की ओर से जारी की जाएगी।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में राजस्व विभाग, जिला परिषद, पंचायत विभाग और नगर निगम की टीमें लाभार्थियों के पंजीकरण कार्य में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी पात्र लाभार्थियों विशेष रूप से माताओं और बहनों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जिन महिलाओं के नाम सूची में शामिल हैं, उन्हें फोन कॉल के माध्यम से सूचित भी किया गया है।