फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्राओं ने नेशनल एथलेटिक्स ओवरऑल चैंपियनशिप जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रेटर नोएडा में 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित डीपीएस नेशनल एथलेटिक्स मीट में सेक्टर 19 स्थित डीपीएस स्कूल की छात्राओं ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीते।
विज्ञापन

हनी मलिक ने 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। भूवी अग्रवाल ने लंबी कूद में रजत पदक जीता। 4×100 मीटर रिले दौड़ में टीम ने रजत पदक हासिल किया। इस टीम में भूवी अग्रवाल, स्वरा भटनागर, हनी मलिक और नीवा सिंह शामिल थीं। नीवा सिंह ने हाई जंप और 200 मीटर दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया। इन शानदार प्रदर्शनों के दम पर स्कूल की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें