फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मरीज को डायलिसिस सुविधा न मिलने से परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को बंद रहा डायलिसिस सेंटर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा रविवार को बंद रहने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अभाव में कई मरीज आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन वहां डायलिसिस सेवा उपलब्ध न होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है या निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है।



अस्पताल पहुंचे मरीज के परिजन राजेंद्र भाटी ने बताया कि उनके भाई की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाए थे। आपातकालीन विभाग में भर्ती कराने के बाद उन्हें पता चला कि रविवार को डायलिसिस सेंटर बंद रहता है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। राजेंद्र ने कहा कि डायलिसिस जैसी जरूरी सेवा सप्ताह के सभी दिनों में उपलब्ध होनी चाहिए, क्योंकि गरीब मरीजों के लिए निजी केंद्रों पर इलाज कराना काफी महंगा साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि कई मरीज जानकारी के अभाव में रविवार को अस्पताल पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डायलिसिस की व्यवस्था सामान्य दिनों में सुचारू रूप से चल रही है और प्रतिदिन करीब 35 मरीज यहां डायलिसिस कराते हैं। हालांकि, रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण यह सेवा उपलब्ध नहीं रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें