फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: औद्योगिक नगरी पर दिखने लगा ईरान-इस्राइल युद्ध का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
जंग की वजह से 10 प्रतिशत ऑर्डर किए गए रद्द, प्रतिवर्ष होता है करीब 20 करोड़ रुपये का व्यापार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ईरान-इस्राइल के बीच छिड़ी जंग का असर अब औद्योगिक नगरी पर दिखने लगा है। यहां से ऑटो पार्ट, हार्डवेयर व अन्य सामान का निर्यात होता है। युद्ध की वजह से 10 प्रतिशत ऑर्डर रद्द किया गया है। यहां से प्रतिवर्ष करीब 20 करोड़ रुपये का व्यापार होता है।
ईरान-इस्राइल युद्ध में अमेरिका के शामिल होने से लड़ाई के लंबा चलने की आशंका है। व्यापार के लिहाज से यह अच्छा नहीं है। इससे न केवल इस्राइल और ईरान के साथ भारत का कारोबार प्रभावित होगा बल्कि पश्चिम एशियाई देशों के साथ भी हार्डवेयर व ऑटो पार्ट्स के व्यापार पर असर पड़ेगा। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी ने बताया कि आगे भी ऑर्डर पर संकट छाया हुआ है। स्थिति सामान्य होने के बाद ही व्यापार बहाल होने की उम्मीद है। जिले की करीब आधा दर्जन कंपनियों में अलग-अलग उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इन कंपनियों का उत्पादन विदेश की मांग पर निर्भर करता है।
विज्ञापन

झेलना पड़ेगा नुकसान
युद्ध का सीधा असर व्यापार पर पड़ा है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। औद्योगिक नगरी से कई देश में ऑटो पार्ट्स व हार्डवेयर का सामान निर्यात होता है। पहले से मिले आर्डर निरस्त कर दिए गए हैं।
-अशोक कुमार चौधरी, प्रधान, लघु उद्योग भारती बल्लभगढ़ क्षेत्र
ईरान-इस्ररायल युद्ध के कारण औद्योगिक क्षेत्र सहित देश की अन्य जगहों पर भी असर पड़ रहा है। भारत से प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का निर्यात किया जाता है। इसका सीधा असर उद्योग पर पड़ेगा। -राज भाटिया, वरिष्ठ पदाधिकारी, फरीदाबाद औद्योगिक संघ
विज्ञापन

जिले के उद्योगों में बनने वाले कई उत्पाद का निर्यात किया जाता है। युद्ध ज्यादा दिन तक चलता है तो यहां के उद्योगों को भी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। हाल में कुछ ऑर्डर भी निरस्त हो रहे है। -राजीव लाल, उद्योगपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें