फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिवाली मेले में वीकेंड का खास असर, उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशियों और रौनक से गुलजार हुआ माहौल, हस्तशिल्पियों की कलाकारी ने मोहा सबका मन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड में चल रहे दिवाली मेले में शनिवार को वीकेंड का खास असर देखने को मिला। फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचे। इस दौरान हर कोई दिवाली की खरीदारी और सांस्कृतिक रंगों में रंगा नजर आया।

मेले में हस्तशिल्पियों की ओर से बनाई गई आकर्षक और आधुनिक चीजें लोगों को खूब लुभा रही हैं। मिट्टी के बर्तन, हाथ से बने आभूषण, रंग-बिरंगे दीये, कैंडल और आकर्षक लाइटिंग स्टॉल्स पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। सूरजकुंड दिवाली मेला न केवल खरीदारी के लिहाज से खास है, बल्कि यह भारतीय सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन भी है, जिसे देखने हर वर्ष हजारों लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को छुट्टी होने के कारण पर्यटकों की आवाजाही सुबह से ही शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक बनी रही। मेले में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। लोकनृत्य, गीत-संगीत और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत

ऐसा लगता है जैसे पूरी दिवाली यहीं सजी हो। मेले में हस्तशिल्प और लोककलाओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कुछ न कुछ खास है। - पीयूष, फरीदाबाद

मैं पहली बार मेले में आई हूं। मुझे यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। कई सारी नई चीजें देखने को मिल रहीं हैं। - शार्थी, फरीदाबाद

जब भी मेला लगता है, मैं जरूर आता हूं। मैं अपने बच्चों को घुमाने के लिए लाया हूं। बच्चे यहां आकर काफी खुश हैं। - पीएन तिवारी, दिल्ली

मेला काफी सुंदर सजा हुआ है। दिवाली का सामान काफी अच्छा है। लोगों को मेले में जरूर आकर आनंद लेना चाहिए। - प्रभाती, दयालबाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें