फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: झारखंड के खिलाड़ी और क्रिकेट कोच पर युवकों ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोच ने युवकों को सड़क से हटने के लिए कहा, जिस पर हुई कहासुनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी के रहने वाले झारखंड के अंडर-19 खिलाड़ी और क्रिकेट कोच पर युवकों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इससे कोच गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में चार युवकों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिया है। कोच ने युवकों से रास्ते से हटने के लिए कहा था।
विज्ञापन


आशु पाल ने बताया कि भाई अमित झारखंड अंडर-19 टीम का खिलाड़ी है। वह सेक्टर-56 स्थित क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी देता है। शुक्रवार रात को वह अकादमी में डे नाइट मैच खत्म करवाकर घर आ रहा था। जैसे ही कॉलोनी की गली के पास पहुंचे तो दो युवक रास्ते में खड़े थे। उन्होंने उन युवकों को रास्ते से हटने के लिए कहा, जिस पर उनकी युवकों से कहासुनी हो गई। जब भाई घर आए तो कुछ समय के बाद दोनों युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ उनके घर आए और अमित को बाहर बुलाने लगे। उनकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी घर से बाहर आ गए। जैसे ही भाई अमित घर से बाहर निकले तो युवकों ने उनके सर पर डंडे से हमला कर दिया। हादसे में वह बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। गंभीर हालत मेंं क्रिकेट कोच को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें