फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिवाइडर जगह-जगह से टूटे, सड़क पर पड़ा है मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर-29 पुल के पास सड़क पर चलना नहीं है खतरे से खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर-29 पुल के पास का इलाका इन दिनों खतरे का क्षेत्र बन गया है। सड़क के बीचो बीच बने डिवाइडर जगह-जगह से टूट चुके हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि रात के समय यहां से गुजरना जान जोखिम में डालने के बराबर हो गया है। नगर निगम द्वारा कुछ समय पहले इन डिवाइडरों के भीतर हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाए गए थे, ताकि शहर को हरित और सुंदर बनाया जा सके। फिलहाल न तो पौधों का अस्तित्व बचा है और न ही डिवाइडर अपनी जगह सही सलामत हैं। कई स्थानों पर तो डिवाइडर पूरी तरह से टूट चुके हैं। मलबा सड़क पर बिखरा पड़ा है, जिससे बाइक और कार सवार अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं।

स्ट्रीट लाइटों की कमी से हादसों की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सड़क पर लाइटें नहीं होने के कारण रात के समय दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिसकी वजह से वाहन चालक टूटे हुए हिस्सों को नहीं देख पाते और गाड़ियों का संतुलन बिगड़ जाता है। यहां कई बार छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, परंतु विभागीय अधिकारियों ने अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला। कई जगहों पर तो टूटा हुआ डिवाइडर बारिश के पानी से और भी उखड़ चुका है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो यह जगह किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन




यहां डिवाइडर टूटे पड़े हैं और रात में अंधेरा रहता है। कई बार हमारी आंखों के सामने एक्सीडेंट हो चुके हैं। नगर निगम को बार-बार शिकायत दी गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हर दिन लोग डर के साये में यहां से गुजरते हैं। - कार्तिकेय कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन



यह रास्ता ग्रेटर फरीदाबाद को पुराने फरीदाबाद और बाईपास से जोड़ता है। रोजाना हजारों वाहन यहां से गुजरते हैं। टूटा डिवाइडर और रोशनी की कमी से हादसे की आशंका बनी रहती है। निगम को कम से कम इतना तो करना चाहिए कि टूटी जगहों को ठीक करा दे और स्ट्रीट लाइटें चालू करवाए। - दिनेश नागर, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें