फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य स्तरीय योगा स्पर्धा में जिले ने जीते दो पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रेवाड़ी में बीते दिन संपन्न हुए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय योगा स्पर्धा में जिले के नाम दो पदक रहे। इनमें बालक वर्ग में व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में कुनाल ने प्रतियोगिता की शुरुआत में ही रजत पदक अपने नाम किया था। वहीं प्रतियोगिता के अंतिम दिन महर और अंकिता की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


कुनाल ने अंडर-17 में व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के पारंपरिक योगा में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। बालिका वर्ग में अंडर-14 में महर और अंकिता की जोड़ी ने रिदमिक योगा में कांस्य पर कब्जा जमाया। कुनाल अंडर-17 में जिले के एकमात्र खिलाड़ी थे। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में जिले से चार खिलाड़ी गए थे। महर और अंकिता ने बताया कि उन्हें शुरू से योग व अन्य खेलों में दिलचस्पी रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें