अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार ने जिले को आधुनिक और स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि फरीदाबाद में जल्द ही 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में लोगों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
गौरतलब है कि सरकार ‘एकीकृत सुपर एप’ लॉन्च करने जा रही है। इस एप के माध्यम से नागरिक प्रॉपर्टी टैक्स, पानी के बिल का भुगतान कर सकेंगे। इसके साथ ही नागरिक नगर निगम से जुड़ी शिकायतों का समाधान भी घर बैठे करा सकेंगे। एप को प्रॉपर्टी आईडी से लिंक किया जाएगा। जिससे विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।