फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्यूनीशिया की ऑलिवुड शिल्प और नेपाल के सिंगिंग बाउल की अलग पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
साउंड थेरेपी व योग के लिए उपयोगी माने जाते हैं सिंगिंग बाउल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प महोत्सव में देश-विदेश की पारंपरिक कलाओं और हस्तशिल्प का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मेला परिसर में ट्यूनीशिया की ऑलिवुड (जैतून की लकड़ी) से तैयार शिल्पकृतियां और नेपाल के सिंगिंग बाउल पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया से आए शिल्पकारों की स्टॉल पर जैतून की लकड़ी से बने सजावटी व उपयोगी उत्पादों की अच्छी मांग देखी जा रही है। मजबूत बनावट, प्राकृतिक रंग और आकर्षक पैटर्न के लिए प्रसिद्ध इस लकड़ी से कटोरे, ट्रे, चम्मच सहित किचन उपयोग की कई वस्तुएं तैयार की गई हैं। शिल्पकारों के अनुसार ऑलिवुड पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ होती है, जिससे बने उत्पाद लंबे समय तक उपयोग में रहते हैं। हस्तनिर्मित नक्काशी और प्राकृतिक चमक इन वस्तुओं को अलग पहचान देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेपाल से आए शिल्पकारों की स्टॉल पर पारंपरिक धातु मिश्रण से तैयार सिंगिंग बाउल भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इन बाउल से निकलने वाली मधुर ध्वनि मानसिक शांति और एकाग्रता में सहायक मानी जाती है तथा ध्यान, योग और साउंड थेरेपी में इनका व्यापक उपयोग होता है। योग व आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े आगंतुक इनमें विशेष रुचि दिखा रहे हैं। शिल्पकारों का कहना है कि इनकी ध्वनि सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराती है और तनाव कम करने में सहायक मानी जाती है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय भागीदारी से महोत्सव में सांस्कृतिक विविधता की झलक मिलती है और शिल्पकारों को वैश्विक पहचान भी प्राप्त होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें