हथीन। हिन्दू समाज में सनातन संस्कृति के प्रति जागृति लाने और सामाजिक एकता व समरसता को दृढ़ करने के उद्देश्य को लेकर हथीन शहर स्थित अनाजमंडी के प्रांगण में 15 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा।
यह जानकारी देते हुए पीठाधीश्वर सिद्धपीठ प्राचीन शिव मंदिर कुंडा धाम एवं अध्यक्ष अमरदास महाराज ने बताया कि सम्मेलन अनाजमंडी के प्रांगण में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन में हथीन क्षेत्र ही नहीं पलवल से भी भारी संख्या में संत, युवा, महिला शक्ति सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि हिन्दू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर नई ऊर्जा और चेतना का संचार करना है। मुख्य अतिथि डॉ. राधारमण दास महाराज और मुख्य वक्ता संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैया जोशी रहेंगे। उन्होंने सभी सनातनियों और हिंदुओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मेलन में पहुंचे। संवाद