बल्लभगढ़। आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद (आईआईएएफ) ने पहल करते हुए प्रशासन के साथ मिलकर ठोस कदम उठाए हैं। आगरा नहर के रास्ते पल्ला को जाने वाली सड़क पर आईएमटी चौक को पत्थर लगाकर काफी समय से बंद किया हुआ था।
सुबह व शाम के समय जाम से जूझते थे। समस्या के समाधान के लिए प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी से मुलाकात की। इस दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने कार्रवाई करते हुए नहर की ओर जाने वाले उस रास्ते को खुलवाने की अनुमति दी, जो पहले बंद था। जिस पर भारी-भरकम सीमेंट बेरिकेड्स लगाए गए थे। आईआईएएफ की पहल पर यह बैरिकेड्स हटाए गए। इसके साथ ही डीसीपी ट्रैफिक की ओर से एफएमडीए को आईएमटी चौक पर रेड लाइट लगाने के लिए पत्र जारी किया गया है, ताकि भविष्य में जाम की समस्या को स्थायी रूप से नियंत्रित किया जा सके। संवाद