फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोन दिलाने के नाम पर 26,050 रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। लोन दिलाने के नाम पर जालसाजों ने एक युवक को झांसे में लेकर उसकी मां के बैंक खाते से 26,050 रुपये उड़ा लिए। सेक्टर-30 स्थित श्रमिक विहार निवासी अमन यादव की शिकायत पर साइबर अपराध थाना सेंट्रल पुलिस ने 22 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अमन यादव ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक फोन आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने उसे आसानी से लोन दिलाने का झांसा दिया। जालसाज ने लोन की प्रक्रिया शुरू करने के नाम पर अमन को एक लिंक भेजा और कहा कि इस पर केवल एक रुपये की राशि भेजनी होगी। अमन ने उस लिंक पर एक रुपया भेजने की कोशिश की लेकिन उसकी माता सुनीता देवी के बैंक खाते से 18 अप्रैल को दो बार में 26,050 रुपये (एक बार 25,500 और दूसरी बार 550 रुपये) कट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें