फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद।
नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने एनआईटी क्षेत्र के वार्डों के पार्षदों के साथ परिचय बैठक कर विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की। बैठक में वार्ड 1, 2, 5, 6, 7, 8, 9, 10 और 11 के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। पार्षदों ने बाजारों व प्रमुख रास्तों से अतिक्रमण हटाने, पेयजल आपूर्ति में सुधार, सीवर, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याएं निगमायुक्त के सामने रखीं। पार्षदों ने दीपावली से पहले वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने और जरूरत वाले स्थानों पर नई लाइट लगाने की मांग की। निगमायुक्त ने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर की सड़कों को पर्याप्त रोशनी से जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में प्रतापगढ़ डंपिंग स्टेशन को लेकर भी पार्षदों ने सुझाव दिए। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्षदों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी मौके पर जाकर समस्याओं का निरीक्षण करें और समाधान सुनिश्चित करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें