फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श नगर में छह युवकों ने रास्ते में घेरकर पीटा, आरोपी धमकी देकर फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को रास्ते में घेरकर छह युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने युवक पर जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई। युवक गोली लगने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आदर्श नगर निवासी पुनीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आठ सितंबर को किसी काम से सुभाष कॉलोनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में रोहित, पंकज, संतोष, भोला और दो अन्य युवकों ने उसे रोक लिया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। हालांकि, निशाना चूकने से उसे गोली नहीं लगी। लोगों को आता देखकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अपराध शाखा, सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष और पंकज को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्ष एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले भी उनके बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें