फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगम ने छठ पूजा के लिए तैयार किए 44 घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शुक्रवार को सभी घाटों की सफाई को दिया अंतिम रूप, श्रद्धालुओं के लिए भरा पानी
विज्ञापन



मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। आगामी छठ पर्व को देखते हुए नगर निगम की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता से पूरा किया जा चुका है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर शहर के सभी छठ घाटों की सफाई अभियान तेजी से चलाया गया है। निगम अधिकारियों के अनुसार घाटों पर सफाई कार्य हो चुका है। इस बार निगम की तरफ से 44 छठ घाटों को तैयार किया गया है।




सेक्टर 23 और बल्लभगढ़ क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों की सफाई पूरी हो चुकी है। अब इन घाटों में पानी भरा जा रहा है ताकि छठ व्रती सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा को श्रद्धा और रीति-रिवाज के साथ निभा सकें।
विज्ञापन



वहीं निगम की टीमें लगातार घाटों से कीचड़ हटाने, जल निकासी और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटी हैं। निगम आयुक्त ने जोनवार अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि छठ के दौरान किसी भी घाट पर गंदगी या जलभराव की समस्या न रहे।
विज्ञापन



पांच जोन में बने हैं 44 घाट
निगम की तरफ से घाटों की सफाई का काम पूरा किया जा चुका है। एनआईटी जोन में कुल 10 छठ घाट बनाए गए हैं। वहीं बड़खल में 5 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। फरीदाबाद जोन में 10 स्थानों पर छठ घाट तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही बल्लभगढ़ में 16 स्थानों पर छठ पूजा की जाएगी। वहीं तिगांव में 3 स्थानों पर छठ घाट बनाए गए हैं। इन घाटों में कई हजार लोग पूजा करेंगे। इसी को देखते हुए निगम की तरफ से बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।


एनआईटी जोन में बने छठ घाटों के नाम
- सेक्टर 25 कृष्णा कॉलोनी
- राजीव कॉलोनी
- सेक्टर 52 शहीद पार्क बूस्टिंग संजय कॉलोनी
- जलघर बूस्टिंग
- अग्रवाल बूस्टिंग
- अवधी भोजपुरी धर्मशाला नियर ट्यूबवेल नं.07
- डबुआ कॉलोनी सी ब्लॉक
- सूर्य देवता बूस्टिंग


बड़खल जोन में बनाए गए छठ घाट
- 232, ब्लॉक-6, आईटीआई रोड गांधी कॉलोनी
- बुध विहार पार्क, राजा चौक के पास
- सेक्टर-21 पार्क, चित्रकूट पार्क के पास
- हनुमान मंदिर, पटेल चौक के पास
- नवादा कॉलोनी


फरीदाबाद में बनाए गए छठ घाट
- कृष्णा कॉलोनी
- संत नगर
- बड़ई तालाब ओल्ड फरीदाबाद
- कच्चा खेरी रोड
- वजीरपुर रोड
- सेक्टर - 29 फ्लाईओवर
- सेक्टर - 15ए कम्युनिटी सेंटर कैम्पस
- पटेल नगर नियर दुर्गा मंदिर
- पटेल नगर नियर सुलभ शौचालय
- पटेल नगर गुरुग्राम कैनाल के पास


बल्लभगढ़ में बनाए गए छठ घाट
- ऑटो पिन झुग्गी, शिव मंदिर के पास
- ऑटो पिन झुग्गी, काली मंदिर के पास
- श्री बालाजी मंदिर
- आज़ाद नगर झुग्गी सेक्टर-24
- चंद्रिका प्रसाद सेक्टर-24
- सेक्टर-23ए नियर निम्स हॉस्पिटल
- सेक्टर-22 हनुमान मंदिर
- सेक्टर-3 नेहार वाली रोड
- सेक्टर-3 नया पुल के पास
- सेक्टर-3 खाटू श्याम मंदिर के पास
- सेक्टर-3 वाल्मीकि मंदिर के पास
- चावला कॉलोनी छठ मैया पार्क
- चावला कॉलोनी महाराजा अग्रसेन पार्क
- बल्लभगढ़ नियर मिल्क प्लांट बूस्टिंग के पास
- तिरखा कॉलोनी मंदिर के पास
- बल्लभगढ़ अनाज़ मंडी डिस्पोज़ल


तिगांव जोन में बनाए गए छठ घाट
- राजीव नगर
- श्रमिक विहार
- सेक्टर-30
- सेक्टर-76
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें