फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगम आयुक्त ने रात में जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव पाया जाने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा शहर की सड़कों पर खुद हालात का जायजा लेने उतरे। मंगलवार देर रात उन्होंने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर स्ट्रीट लाइटों और जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। उनका यह दौरा निगम कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


आयुक्त ने अपने निरीक्षण के दौरान कहा कि जिन क्षेत्रों में जलभराव पाया जाता है वहां संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निगम आयुक्त ने साफ किया कि इस बार शहरवासियों को बारिश में जलभराव से राहत मिलनी चाहिए और इसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी समय पर मौके पर मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि मूसलाधार बारिश के बावजूद एनआईटी क्षेत्र की किसी भी मुख्य सड़क पर पानी जमा नहीं हुआ। कुछ स्थानों पर बारिश के कारण बिजली सप्लाई बाधित होने से स्ट्रीट लाइटें बंद मिलीं, लेकिन निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बिजली आने के बाद सभी लाइटें पुन: चालू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें