फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगम ने अस्पताल से प्रॉपर्टी टैक्स के वसूल किए 1.96 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों पर नगर निगम की कार्रवाई जारी रहेगी : निगम आयुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम ने फरीदाबाद के माता अमृतानंदमयी अस्पताल पर सख्त रुख अपनाते हुए 1 करोड़ 96 लाख रुपये से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स वसूल किया है।


निगम के अनुसार काफी लंबे समय से इस अस्पताल द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था। सरकार के दिशा निर्देशों पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में ओल्ड जोन 1 के क्षेत्रीय कर अधिकारी सृष्टि बब्बर की टीम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूल कर निगम के खाते में जमा कराया।
विज्ञापन



निगम के अधिकारियों ने बताया कि सभी क्षेत्रीय कर अधिकारी अपने अपने इलाके में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का कार्य कर रहे हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों की तरफ से सभी बकाया प्रॉपर्टी टैक्स धारकों को बार-बार अपील भी की जा रही है कि वह समय के अनुसार अपना बकाया टैक्स जमा कराएं अन्यथा उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें