फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगम की अपील, खुले में रात न बिताएं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रैन बसेरे की सुविधा का लाभ उठाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में कई स्थानों पर लोग सड़कों पर सो रहे हैं। इसको लेकर निगम की तरफ से लोगों से रैन बसेरे की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है। आपको बताते चलें कि शुक्रवार को अमर उजाला की तरफ से रात में खुले में सोने वाले लोगों की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी दी कि सर्दी के मौसम में रात्रि के समय ठहरने के लिए शहर के सभी 6 रैन बसेरों में बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


लगातार बढ़ती सर्दी को देखते हुए निगम द्वारा बेघर एवं बेसहारा लोगों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति खुले में रात बिताने को मजबूर न हो। निगम के अनुसार शहर के सभी 6 रैन बसेरों में कुल 250 से 300 व्यक्तियों के रहने की व्यवस्था है। निगम द्वारा सभी रैन बसेरों में हीटर लगाए गए हैं तथा पर्याप्त मात्रा में गर्म कंबल,रजाई व बिस्तर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें