फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 25 मार्च को कॉलोनी में की गई थी तोड़फोड़, लोगों ने फिर कर लिया निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला योजनाकार विभाग की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिले के गांव साहूपुरा में अवैध कॉलोनी के खिलाफ जिला योजनाकार विभाग (डीटीपी) ने 25 मार्च को कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद लोगों ने दोबारा से अवैध रूप से कब्जा कर गेट बना लिया है। साथ ही विभाग की ओर से जिस दीवार को तोड़ा गया था उसको भी फिर से बना दिया गया है। इस पर विभाग की ओर से लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

डीटीपी विभाग के अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि उक्त भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के प्लॉट काटकर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कॉलोनाइजर की ओर से न तो आवश्यक लाइसेंस लिया गया था और न ही नियमानुसार नक्शा पास कराया गया । उनके पास किसी ने शिकायत की। जांच की गई तो अवैध पाया गया। जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 25 मार्च को जेसीबी की मदद से एक पक्का निर्मित ढांचा पूरी तरह गिरा दिया गया, जबकि 27 डीपीसी (प्लिंथ स्तर तक बने निर्माण) को भी जमींदोज किया गया। इसके अलावा 5 बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया और कॉलोनी के भीतर बनाए गए कच्चे रास्तों के नेटवर्क को जेसीबी मशीनों की मदद से समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि लोगों की ओर से दोबारा से गेट बना दिया गया है। वहीं दीवार को भी खड़ा कर दिया है। जिस वजह से उनकी ओर से आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें