फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीवर ओवरफ्लो होने से कॉलोनी में भर रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से यादव कॉलोनी के लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। वार्ड नंबर 42 में स्थित प्रेम नगर की यादव कॉलोनी में रहने वाले लोगों को सीवर की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो होकर पानी उनकी गली में बह रहा है। जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है।
कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि पिछले 15 से 20 दिनों से उनको सीवर की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सीवर ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़कों पर पानी बह रहा है। कॉलोनी के लोगों को अब डर लगा रहता है कि कहीं कोई बीमारी न फैल जाए। उनका कहना है कि इस समस्या से कई बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन स्थायी समाधान की जगह टैंकर लगाकर सीवर के पानी को खाली कर दिया जाता है। फिर दोबारा से सीवर ओवरफ्लो होकर पानी सड़कों पर बहने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता जतिन ने बताया कि मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुछ समय पहले कंपनी की ओर से गुप्ता होटल के पास सीवर लाइन को तोड़कर उसमें पिलर बनाया गया है। उसी वजह से आसपास की कॉलोनियों में सीवर की समस्या हो रही है। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से नई सीवर लाइन बनाने का कार्य चल रहा है। जिसमें अभी करीब 5 से 6 दिन का समय लगेगा। उनकी ओर से अस्थायी तौर पर पानी निकाला जा रहा है, लेकिन सुबह और शाम के समय ज्यादा पानी होने की वजह से गलियों में भर जाता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें