फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन फीट की जगह तीन मीटर तक मिट्टी उठान से कॉलेज की दीवार पर खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहना में नियमों की अनदेखी, छात्र-छात्राओं के लिए बढ़ रहा खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना गांव में पंचायत भूमि से निर्धारित सीमा से अधिक मिट्टी उठान का मामला सामने आया है। आरोप है कि जहां केवल तीन फीट मिट्टी निकालने की अनुमति दी गई थी, वहां खननकर्ताओं ने करीब तीन मीटर तक खुदाई कर दी। इससे राजकीय कॉलेज मोहना की चहारदीवारी की नींव कमजोर हो गई है और दीवार गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
कॉलेज के पास पंचायत की करीब 13 एकड़ भूमि है, जिसे मिट्टी उठान के लिए ठेके पर दिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदारों ने नियमों को ताक पर रखकर गहरी खुदाई कर दी। चहारदीवारी के बिल्कुल नजदीक से मिट्टी हटाने के कारण नींव खुल गई है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की आवाजाही रहती है, ऐसे में खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पांच फरवरी को जिला परिषद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में यह मुद्दा उठाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मंत्री ने एसडीएम बल्लभगढ़ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. रितिका गुप्ता ने बताया कि चारदीवारी की नींव के पास से मिट्टी हटाने का मामला संज्ञान में है। संबंधित अधिकारियों से वार्ता की गई है और जल्द मिट्टी का भराव कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी। एसडीएम मयंक भारद्वाज ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें