फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाकेबंदी और इंटरनेट बंदी से थमी शहर की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके चौक से सैनिक कॉलोनी तक कई मार्ग रहे प्रभावित
विज्ञापन

यूपीआई भुगतान और ऑनलाइन सेवाएं भी ठप रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र में शनिवार तड़के हुए बड़े प्रशासनिक अभियान का असर पूरे शहर की दिनचर्या पर दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने रात करीब दो बजे से दोपहर तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू किए और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी अस्थायी रूप से बंद रखा। इसके चलते हजारों दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
फरीदाबाद हरियाणा का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर है जहां प्रतिदिन लाखों लोग विभिन्न क्षेत्रों में काम के लिए आवाजाही करते हैं। एनआईटी, बल्लभगढ़, ग्रेटर फरीदाबाद और ओल्ड फरीदाबाद को जोड़ने वाले मार्गों पर शनिवार सुबह सामान्य दिनों की तुलना में यातायात का दबाव अधिक रहा। बीके चौक, डबुआ रोड, मुल्ला होटल रोड, मस्जिद चौक, सैनिक कॉलोनी रोड और गुरुग्राम मार्ग पर पुलिस की भारी तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन

गुरुग्राम जाने वालों को करना पड़ा लंबा सफर
एनआईटी और ग्रेटर फरीदाबाद से गुरुग्राम तथा दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। कई वाहन चालकों ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में 30 से 60 मिनट अतिरिक्त समय लगा। सुबह की शिफ्ट में जाने वाले कर्मचारियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी असुविधा झेलनी पड़ी।
बाजारों में नकद लेन-देन बढ़ा
इंटरनेट सेवाएं प्रभावित होने से यूपीआई, क्यूआर कोड भुगतान, मोबाइल बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग ठप हो गया। शहर के बाजारों में बड़ी संख्या में ग्राहकों और दुकानदारों को नकद लेन-देन का सहारा लेना पड़ा। छोटे दुकानदारों का कहना था कि अधिकांश ग्राहक डिजिटल भुगतान करते हैं, लेकिन इंटरनेट बंद होने के कारण कई खरीदारी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया कदम
प्रशासन के अनुसार इंटरनेट बंदी और यातायात प्रतिबंध एहतियाती कदम के रूप में लागू किए गए थे, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना का प्रसार न हो। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें