फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आगरा नहर किनारे चलेगा मेगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में बढ़ते कूड़े और निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) अपशिष्ट के अनियंत्रित निस्तारण पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ओल्ड जोन रविवार को मेगा स्वच्छता अभियान चलाएगा। यह अभियान आगरा नहर और सेक्टर-86 स्थित ओमैक्स न्यू हाइट्स समेत आसपास की रिहायशी सोसाइटियों के बीच के क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर आयोजित इस अभियान का संचालन जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार के मार्गदर्शन में किया जाएगा। अभियान के दौरान क्षेत्र में जमा कूड़ा-कचरा और सीएंडडी वेस्ट को हटाने के लिए 35 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तथा छह जेसीबी मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें