फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोशन होगा शहर, 46 वार्डों में लगेंगी नई एलईडी लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने शहर के 46 वार्डों में नई एलईडी लाइट लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से परियोजना स्वीकृत की गई है। इस परियोजना का सीधा उद्देश्य शहर की गलियों, बाजारों और मुख्य मार्गों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इससे लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक माहौल मिल सकेगा।
एलईडी लाइटें लगने से फरीदाबाद के हजारों निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। रात के समय जिन जगहों पर अंधेरा रहता है, वहां अब उजाला होगा।
इससे महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों के साथ-साथ देर रात को घर लौटने वाले कामकाजी लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। बढ़ी हुई रोशनी से अपराध और सड़क हादसों की संभावना काफी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

पर्यावरण का ध्यान रखकर होगी ऊर्जा की बचत : एलईडी लाइटें पुराने बल्बों और सोडियम लाइटों की तुलना में कम बिजली की खपत करती हैं। इससे प्रशासन का बिजली बिल घटेगा और पर्यावरण को भी लाभ होगा। अनुमान है कि इस परियोजना से सालाना लाखों रुपये की बिजली बचत होगी। इसके साथ ही एलईडी लाइटें लंबे समय तक चलती हैं, जिससे रखरखाव का खर्च भी कम आएगा।
शहरी विकास को नई दिशा: नगर निगम का कहना है कि शहर की छवि सुधारने और स्मार्ट सिटी मॉडल को मजबूत बनाने में यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी। अंधेरे कोनों में रोशनी आने से स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। बाजारों और गलियों में लोग सुरक्षित महसूस करेंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी।
40 दिन में कार्य पूरा करने का लक्ष्य : निगम की तरफ से परियोजना की समय सीमा करीब 40 दिन तय की गई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि कार्य तय समय में पूरा किया जाएगा ताकि लोग जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

नागरिकों ने जताई खुशी: फरीदाबाद के लोग लंबे समय से सड़कों और गलियों में बेहतर रोशनी की मांग कर रहे है। अब यह मांग पूरी होती दिख रही है। लोगों को उम्मीद है कि लाइटें केवल मुख्य सड़कों पर ही नहीं बल्कि छोटी गलियों और अंदर कॉलोनियों में भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें