निगम ने 5 क्विंतल मीट को गड्ढा खोदकर उसमें डलवाया, अब तक करीब 100 दुकानें की जा चुकी हैं सील
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की तरफ से अवैध रूप से खुली मीट की दुकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 100 दुकानों को सील किया जा चुका है। सोहना फ्लाईओवर के नीचे चलने वाली 15 दुकानों को शुक्रवार को निगम ने सील कर दिया है।
निगम अधिकारियों के अनुसार सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों के पालकों व अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पहले मवेशियों को बार बार सड़कों पर छोड़ देने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए निगम की तरफ से बीपीटीपी फ्लाईओवर के पास अवैध रूप से चल रही डेयरी को तोड़कर 50 मवेशियों को गोशाला भिजवाया था।
वहीं अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों पर भी लगातार एक्शन लिया जा रहा है। अब तक करीब 100 दुकानों को सील किया जा चुका है। शुक्रवार को सोहना फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से चल रही 15 दुकानों को सील कर दिया गया। इस दौरान वहां से जब्त किए गए 5 क्विंतल मीट को गड्ढा खोदकर उसमें डलवा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फरीदाबाद में चल रही करीब 1 हजार दुकानों को सील किया जाएगा।
-
सोहना फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से चल रही 15 मीट की दुकानों को सील किया गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- नितीश, एमओएच, नगर निगम