फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की हवा फिर खराब, एक्यूआई 264

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में पिछले कई कुछ दिनों से प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार हुआ था। रविवार को हवा की रफ्तार धीमी रहने के कारण इसमें कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 264 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह के अंत तक वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया था। रविवार को सुबह से ही तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी है, इस कारण प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा गया है। हालांकि अभी भी यह खराब श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार शनिवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 248 दर्ज किया गया था। रविवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 264 दर्ज किया गया।
सेक्टर 16 क्षेत्र पिछले कई दिनों से सबसे प्रदूषित बना हुआ है। यहां का एक्यूआई 305 दर्ज किया गया। एनआईटी क्षेत्र का एक्यूूआई 249, सेक्टर-11 का 256 और सेक्टर-30 का 253 दर्ज किया गया। वहीं, बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 166 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें