फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पेट्रोल पंप से 27 हजार का डीजल केन में भरवाकर कार सवार भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
छांयसा थाने में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। थाना छांयसा क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से एक कार चालक 27 हजार रुपये का डीजल केन में भरवाकर बिना भुगतान किए भाग गए। पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि छांयसा थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


ये घटना 31 मार्च दोपहर करीब 2:30 बजे की है। पेट्रोल पंप पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बलवंत (ग्राम छांयसा निवासी) और सुनील ने बताया कि एक ग्रे रंग की कार इंडियन ऑयल के जय किसान फिलिंग स्टेशन पर आई। कार चालक ने केन में 27 हजार रुपये का डीजल भरवाया और बिना भुगतान किए गाड़ी भगा ले गए। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना कैद हो गई। जिसके बाद पंप संचालक को मामले की जानकारी दी गई और शिकायत पुलिस को दी गई। थाना छांयसा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इसी कार चालक ने कुछ समय पहले कालका किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप से भी इसी तरह डीजल चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें