फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शादी वाले दिन दुल्हन के भाई का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना, पुलिस जुटी जांच में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी में गुरुद्वारे के बाहर से शादी वाले दिन दुल्हन के भाई के अपहरण की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बदमाश फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर आए और युवक को अगवा करके ले गए। गुरुद्वारे के अंदर युवक की बहन फेरे ले रही थी। परिवार के अन्य लोग सभी अंदर मौजूद थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि युवक को लेकर जाने की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चावला कॉलोनी निवासी प्रवीण ने बताया कि रविवार को उनकी भतीजी की शादी थी। दोपहर करीब 3 बजे चावला कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में दूल्हा-दुल्हन फेरे ले रहे थे। शादी के समारोह में परिवार के सभी लोग मौजूद थे। तभी एक व्यक्ति उनके भतीजे यश को बाहर यह कहकर लेकर आया कि कोई उनको बुला रहा है। जैसे ही यश गुरुद्वारे के बाहर पहुंचा तो वहां मौजूद 4 से 5 लोगों ने उसको पकड़ कर अपने साथ जबरन फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठाकर ले गए। युवक यश जिम ट्रेनर है। उसकी किडनैपिंग की घटना गुरुद्वारे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दिख रहा है कि युवक ने किडनैपरों से बचकर भागने की कोशिश की, लेकिन किडनैपर उसे अपने साथ ले गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है। प्रवीण ने बताया कि यश को अगवा करने वाले दो कारों में सवार होकर आए थे। इनमें से एक फॉर्च्यूनर कार में यश को अगवा कर ले गए है। यश के पिता की 3 साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें