फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेत में मिला युवक का शव, गले पर चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव छांयसा हीरापुर रोड के पास खेतों में एक 40 साल के युवक का शव मिला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक के गले पर चोट के निशान हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। थाना छांयसा पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जल्हाका थाना चांदहट पलवल निवासी भगत सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई राजीव गांव छांयसा में अपने परिवार के साथ रहता था। उनका भाई लोन रिकवरी कंपनी में काम करता था। उनको रविवार की शाम को पुलिस ने फोन करके बताया कि उनके भाई का शव खेत में मिला है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनको शक है कि भाई की कंपनी में काम करने वाले युवकों ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। क्योंकि उनके भाई के गले पर चोट के निशान हैं। जिसको देखने से लगता है कि उसके भाई के गले को किसी रस्सी व कपड़े से दबाया गया है। थाना छांयसा पुलिस ने उनकी शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। युवक के दो बच्चे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें