फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाजीपुर इलाके में मिले शव की हुई पहचान, दोस्त के साथ घर से निकला था

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा, हत्या की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर इलाके में शनिवार सुबह मिले किशोर के शव की पहचान आकाश (15 वर्ष) निवासी नंगला एन्क्लेव के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि मृतक शुक्रवार की शाम को अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

शनिवार की सुबह दौड़ लगाने पहुंचे युवकों ने मैदान में एक किशोर को औंधे मुंह पड़ा देखा। पास जाकर जांच करने पर उसके आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ मिला। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के चेहरे, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान थे। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि किशोर पर किसी नुकीले हथियार से हमला किया गया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आसपास के इलाके में पूछताछ की तो उनको मृतक आकाश के गुमशुदगी के बारे में पता चला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं

शुक्रवार का दिन 15 वर्षीय आकाश के लिए खास था क्योंकि उसी दिन उसका जन्मदिन था। परिवार जन्मदिन मनाने की तैयारियों में जुटा था और घर में खुशियों का माहौल था। इसी बीच उसका दोस्त रोहित उसे घर से अपने साथ ले गया, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले सोचा कि वह दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा होगा, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर तलाश शुरू की गई। अगले ही दिन गाजीपुर क्षेत्र में उसका शव मिलने की सूचना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जन्मदिन की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं और घर में जश्न की जगह चीख-पुकार गूंज उठी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें