फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजन के लिए शाम 5:54 से 7:50 बजे तक रहेगा शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह 11:27 बजे शुरू होगी अमावस्या, व्यापारियों के लिए रात 11:40 से 12:41 बजे तक कर रहेगा दिवाली का विशेष मुहूर्त
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। दिवाली का त्योहार रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। लोग विधि विधान से घर में गणेश-लक्ष्मी का पूजन करेंगे और अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करेंगे। लक्ष्मी पूजन के लिए रविवार को अलग-अलग लग्न और मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इसमें शाम का मुहूर्त सबसे उत्तम रहेगा और लोग अपने घर में दिवाली का पूजन कर सकेंगे।



ज्योतिषाचार्य डॉ. बांके बिहारी ने बताया कि आठ नवंबर को सुबह 11:26 बजे तक चतुर्दशी रहेगी। इसके बाद सुबह 11:27 बजे से अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। सामान्य रूप से सुबह 11:50 से दोपहर 12:50 बजे तक भी दिवाली पूजन किया जा सकता है। हालांकि, गृहस्थों के लिए शाम का समय पूजन के लिहाज से सबसे शुभ माना गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार रात 8:10 बजे से प्रदोष काल शुरू होगा। वहीं, शाम 5:54 से 7:50 बजे तक वृषभ लग्न रहेगा। इसे स्थिर लग्न माना जाता है। इसी दौरान गृहस्थों के लिए मुख्य लक्ष्मी-गणेश पूजन करना विशेष शुभ रहेगा।
विज्ञापन


-



व्यापारी व कारोबारी रात में कर सकेंगे पूजन

व्यापारी, दुकानदार, कारोबारी रविवार को अपनी व्यापारिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में वह सिंह लग्न में पूजन कर सकेंगे। यह समय रात 12:24 से 2:42 बजे तक रहेगा। व्यापारी इस दौरान अपने प्रतिष्ठानों और कारोबारी स्थलों पर पूजन कर सकते हैं। वहीं महा दिवाली के लिए रात 11:40 से 12:41 बजे तक निशीथ काल रहेगा। इसे महारात्रि का विशेष समय माना गया है। मंत्र सिद्धि या मंत्र जान के लिए यह समय उत्तम माना गया है।
विज्ञापन




-

गोवर्धन पूजन 10 को, भाई दूज 11 नवंबर को



डॉ. बांके बिहारी ने बताया कि अमावस्या तिथि 9 नवंबर को दोपहर लगभग 12:15 बजे तक रहेगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। गोवर्धन पूजन सामान्य रूप से दोपहर 12 बजे तक किया जाता है। ऐसे में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजन का उपयुक्त समय नहीं होने के कारण इस बार मुख्य गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को होगी। इसके बाद 11 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

-
ऐसे करें दिवाली का पूजन
-सर्वप्रथम घर के पूजन स्थल को अच्छी तरह से साफ करें।
-एक लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं।
-वस्त्र पर अक्षत अर्थात साबुत चावलों की परत बिछा दें।
-इस पर श्री लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा को स्थापित करें।
-चांदी का सिक्का और श्रीयंत्र भी हो तो स्थापित करें।
-सबसे पहले भगवान गणपति का पूजन करें।
-इसके बाद महालक्ष्मी का पूजन करें।
-लक्ष्मी गणेश के पूजन के लिए घी का एक दीपक बनाएं।
-अन्य दीयों में सरसों के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें