फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 46 वार्डों में तैनात रहेंगी नगर निगम की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
18 स्वीपिंग मशीनें सड़कों से हटाएंगी धूल, 40 टैंकर और 10 एंटी स्मॉग गन करेंगी पानी का छिड़काव
विज्ञापन


हर वार्ड में तैनात रहेंगे 4-4 कर्मचारी, नियम तोड़ने वालों का करेंगे चालान

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद में नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहर के सभी 46 वार्डों में चार-चार कर्मचारियों की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर चालान करेंगी। वहीं, सड़कों से धूल हटाने के लिए 18 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें लगाई जाएंगी। इसके अलावा 40 पानी के टैंकर और 10 एंटी स्मॉग गन से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि यह विशेष अभियान 20 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। प्रतिबंधित अवधि में निर्माण कार्य करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। घर के अंदर और बाहर होने वाले निर्माण कार्य भी प्रतिबंधों के दायरे में रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़कों पर कूड़ा फैलाने, खुले में कूड़ा जलाने, निर्माण सामग्री बिना ढके रखने और सड़क पर सीएंडडी वेस्ट डालने वालों के चालान किए जाएंगे। निर्माण सामग्री को ढककर रखना अनिवार्य होगा, ताकि धूल न उड़े और प्रदूषण न बढ़े। ग्र्रेप-थ्री लागू होने और हवा बेहद खराब होने पर नगर निगम की ओर से सख्त कदम उठाए गए हैं। जिससे कि प्रदूषण को नियंत्रित करके लोगों को राहत दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को जागरूक करने के लिए लगेंगे होर्डिंग

अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग भी लगाए जाएंगे। निगमायुक्त यशेंद्र सिंह और चीफ इंजीनियर विवेक गिल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह और शाम फील्ड से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर अभियान की समीक्षा की जाएगी। अगर किसी कर्मचारी ने काम में लापरवाही किया तो उसके साथ भी सख्ती से पेश आया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें