फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गणेशोत्सव से माहौल हो रहा भक्तिमय

Sat, 30 Aug 2025 11:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में गणेशोत्सव और धार्मिक आयोजनों का माहौल शनिवार को बेहद भक्तिमय रहा। गांधी कॉलोनी में गणेशोत्सव के पावन अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सुबह से ही पंडाल में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी और शाम होते-होते पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। आयोजक राजेंद्र पंचाल ने बताया कि महाआरती के दौरान दीप जलाकर श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन में शांति की कामना की। भक्ति गीतों और भजनों की मधुर ध्वनि से वातावरण आध्यात्मिक हो उठा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की, जिससे सभी ने आशीर्वाद स्वरूप ग्रहण किया।
विज्ञापन






इसी क्रम में जीवन नगर, गोछी पंडाल में कथा का आयोजन हुआ, जहां क्षेत्रवासियों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजक हेमंत ने बताया कि कथा वाचन में धार्मिक प्रसंगों का उल्लेख कर श्रोताओं को जीवन में धर्म, सत्य और सद्भावना के महत्व से अवगत कराया गया। पंडाल में सजावट और धार्मिक संगीत ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। 150 से भक्त आयोजन में जुड़े श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने वाला अनुभव बताया।
विज्ञापन



लोगों ने एक स्वर से कहा कि ऐसे अवसर समाज को जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। गांधी कॉलोनी और गोछी दोनों जगह का माहौल देर रात तक भक्तिमय बना रहा और लोगों ने सामूहिक रूप से आयोजन की सफलता की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें