फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महाविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
31 मई तक कर सकते हैं आवेदन, छह जून तक दस्तावेज सत्यापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय और निजी महाविद्यालयों में बृहस्पतिवार से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। पोर्टल पहले दिन दोपहर के बाद शुरू हुआ, जिसके कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्र बार-बार पोर्टल चेक करते रहे। इसके अलावा पहले दिन महाविद्यालय से अधिकतर छात्र कोर्स, फीस और दस्तावेज से संबंधित जानकारी प्राप्त करके वापस चले गए।

निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार विभिन्न स्नातक के कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थी सात मई से 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद ओटीपी जनरेट होगा। ओटीपी के आधार पर एक जून तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन फार्म में सुधार कर कर सकेंगे। छह जून तक कालेज द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और आठ जून को सभी पात्र विद्यार्थियों की लिस्ट प्रदर्शित होगी। जबकि 10 जून को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी। 11 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की 12 से 15 जून तक काउंसलिंग और फीस जमा होगी।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए 16 जून को प्रोविजनल लिस्ट प्रदर्शित होगी। 17 को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। 18 से 22 जून तक फीस जमा और काउंसलिंग की जाएगी। कालेजों में बची हुई सीटों पर दाखिला के लिए 24 को काउंसलिंग होगी। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण और आवेदन पत्र में संशोधन के लिए आनलाइन पोर्टल दोबारा 25 को पोर्टल खुलेगा। 26 जून से दो जुलाई तक बची हुई सीटों के लिए सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद भी सीटें रिक्त बचती हैं तो हर दिन सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 10 जुलाई काउंसलिंग होगी। बता दें कि छात्रों की सुविधा के लिए महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहां वे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

-
निदेशालय के आदेशानुसार सभी विद्यालयों में हेल्प डेस्क तैयार करा दिए गए हैं। छात्र दाखिले से संबंधित कोई भी जानकारी कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं। अभी 12वीं का परिणाम जारी नहीं हुआ है, इस कारण पहले दिन कम विद्यार्थी ही देखने को मिले। डॉ. रितिका गुप्ता, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें