फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले की 43 हजार महिलाओं के खाते में आई लाडो लक्ष्मी योजना की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बड़ी सौगात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी सौगात दी। महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत राज्यभर की पात्र महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की। इस योजना के तहत फरीदाबाद जिले में लगभग 43000 से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। यह योजना महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और राज्य सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री के निर्देश पर हाल ही में उपायुक्त विक्रम सिंह ने योजना के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए रात्रि ठहराव कार्यक्रम भी आयोजित किया था। कार्यक्रम में उन्होंने बताया था कि इस योजना में फेज वाइज एक लाख 80 हजार आय वर्ग के परिवारों को भी शामिल किया जाएगा। उपायुक्त ने सरपंचों से पात्र महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें