फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में हो रहे अवैध खनन पर प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंकुश लगाने के लिए एसडीएम ने खनन अधिकारियों को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अवैध खनन गतिविधियों को लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। रात्रि के समय अवैध खनन में तेजी आने और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने खनन एवं भूविज्ञान अधिकारी सहित जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अवैध खनन से जुड़े वाहनों की गतिविधियों के बारे अवगत कराया है और अवैध रूप से चल रहे खनन सामग्री के इन वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
एसडीएम ने अपने पत्र में स्पष्ट किया। उन्होंने लिखी अपने पत्र में बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियां दोबारा बढ़ती हुई देखी जा रही हैं। विशेष रूप से शाम और रात के समय ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली बेखौफ सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं। राजस्थान से सटे नोगांवा बॉर्डर के पास दिन के समय खनन सामग्री से भरे भारी वाहन खड़े रहते हैं और शाम होते ही हरियाणा सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। इस लापरवाही के चलते क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए, नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा ऐसे वाहनों की धरपकड़ की जाए। इसके अलावा वाहन मालिकों और चालकों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना और चालान बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हर महीने के अंत में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट उनके कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, ताकि इस अभियान की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें