फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ई-खरीद एप से गेट पास बनवाने में आ रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
एप का लेटेस्ट वर्जन प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, किसान हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। तिगांव अनाज मंडी में बुधवार से गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन पहले ही दिन व्यवस्थाओं में खामियां सामने आ गईं। सबसे बड़ी समस्या ‘ई-खरीद एप’ को लेकर देखने को मिली, जिसके चलते किसानों को गेट पास बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा गेट पास के लिए एप पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है, लेकिन इसका लेटेस्ट वर्जन प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। कर्मचारियों द्वारा किसानों के मोबाइल में व्हाट्सएप के जरिए एप इंस्टॉल कराया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

किसानों का कहना है कि प्ले स्टोर से डाउनलोड करने पर एप का पुराना वर्जन मिल रहा है, जिसमें गेहूं बेचने का विकल्प ही नहीं दिखाई दे रहा। वहीं यह एप केवल एंड्रॉयड मोबाइल में ही काम करता है, जिससे आईफोन उपयोग करने वाले किसान खासे परेशान हैं और उन्हें दूसरों के फोन का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा फसल बेचने के लिए किसी एक व्यक्ति को अधिकृत करना भी अनिवार्य किया गया है, जिससे प्रक्रिया और जटिल हो गई है। मंडी में पहले दिन करीब 2013 क्विंटल गेहूं पहुंचा, लेकिन अधिक नमी होने के चलते खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। हालांकि करीब 40 गेट पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

गेहूं में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण फिलहाल खरीद संभव नहीं है, जैसे ही फसल निर्धारित मानकों पर खरी उतरेगी, खरीद शुरू कर दी जाएगी।” किसानों की सुविधा के लिए हम और हमारी टीम बिल्कुल तैयार है गेट से एंट्री करते ही किसान के लिए हमने हेल्प डेस्क लगाई हुई है जिसमें कि हम सभी प्रकार की मदद के लिए तत्पर रहते हैं । -आनंद कुमार, मंडी सचिव, तिगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें