फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्लोन वेबसाइट बनाने के मामले में यूके से लौटा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
- फर्जी डिग्री को असली बताने के लिए बनाई थी जे.सी. बोस विवि की फर्जी वेबसाइट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की क्लोन वेबसाइट बनाने के मामले में दूसरे आरोपी को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनिल जींद के नगुरा गांव का रहने वाला है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी यूके चला गया है। टीम ने लुकआउट सर्कुलर जारी कराया था। सोमवार 21 जुलाई को आरोपी यूके से भारत लौटा तो दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट से सूचना मिलने पर टीम ने आरोपी को काबू कर लिया।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि अनिल अपने साथी सुशील के साथ मिलकर फर्जी डिग्री बनाता था। किसी को शक ना हो इसके लिए उन्होंने जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की क्लोन वेबसाइट तैयार की थी। जब फर्जी डिग्रीधारक अपनी डिग्री के नंबर के जरिये वेबसाइट पर जाकर वेरिफाई करते थे तो उनको फर्जी वेबसाइट से डिग्री का डेटा मिल जाता और वे उसे असली मान लेते थे। आरोपी अनिल को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी सुशील को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में 2024 में इस मामले में शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया कि किसी ने जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद की फर्जी वेबसाइट बना रखी है। इसका गलत प्रयोग किया जा रहा है। शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और अब तक दो आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें