फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एचआर मैनेजर पर आरोपियों ने 16 बार किए थे चाकू से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-62 चौक पर रविवार रात चाउमीन और बर्गर लेने पहुंचे चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला हुआ था। साहुपुरा गांव निवासी एचआर मैनेजर लक्ष्मण पर आरोपियों ने 16 बार चाकू से वार किए। सोमवार देर शाम बीके अस्पताल में लक्ष्मण का शव पोस्टमार्टम कराया गया।
शव परीक्षण रिपोर्ट में हमले की भयावहता सामने आई है। अधिवक्ता मनोज रावत के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया कि लक्ष्मण के शरीर पर चाकू के सोलह घाव मिले हैं। आरोपियों ने उनके निजी अंगों पर भी चार से पांच बार चाकू से वार किए थे। हमले में जांघ से लेकर सिर, कमर और स्पाइन तक गंभीर चोटें आईं, जिससे कई हड्डियां टूट गईं। डॉक्टर ने बताया कि हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू करीब बीस से पच्चीस इंच या उससे अधिक लंबा हो सकता है। वार इतने गहरे थे कि कई जगह चाकू शरीर के आर-पार चला गया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव इंचार्ज सुंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक आकाश है। वह पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आकाश करीब छह महीने पहले ही हत्या के प्रयास और लड़ाई-झगड़े के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। उस पर कुछ वर्ष पहले ऊंचागांव स्थित शिव धर्मशाला में एक शादी समारोह के दौरान बरात में आए युवकों पर चाकू से हमला करने का आरोप भी लगा था। यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध के बाद निशानदेही करवाने पहुंची पुलिस वापस लौटी
फरीदाबाद। सेक्टर-62 चौराहे पर एचआर मैनेजर की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को लेकर क्राइम ब्रांच, ऊंचागांव की टीम निशानदेही कराने के लिए पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम बिना निशानदेही करवाए ही लौट गई। मृतक के भतीजे अमित ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि कोर्ट में पेश कर तीनाें आरोपियों को रिमांड पर ले लिया गया है। बाकी आराेपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें