फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अपराध शाखा का पुलिसकर्मी बनकर नकदी और दस्तावेज लेकर भागा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ीपुल थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन

तलाशी लेने के बहाने गाड़ी रुकवाकर 62 हजार रुपये व दस्तावेज वाला बैग लेकर भाग गया आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना इलाके में एक व्यक्ति अपराध शाखा का पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग के बहाने रुपये लेकर भाग गया। आरोप है कि बैग में 62 हजार रुपये नकद के अलावा कुछ दस्तावेज भी थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि खेड़ीपुल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस को शिकायत सेक्टर-21बी में रहने वाले मुन्ना ने दी है। शिकायत में बताया गया कि वो पेशे से माली हैं और 8 अप्रैल 2026 को बीपीटीपी सन आईएच से अपना काम खत्म कर इको गाड़ी में मजदूरों के साथ घर लौट रहे थे। साई धाम रोड स्थित शराब ठेके के पास उन्होंने अपनी मजदूरों को उतारा और गाड़ी में रखे बैग से मजदूरी के पैसे निकालकर देने लगे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और खुद को अपराध शाखा का पुलिसकर्मी बताया। पुलिसकर्मी ने कहा कि गाड़ी की तलाशी लेनी है। शिकायतकर्ता डर गया और कैश वाला बैग मजदूरों को पकड़ा दिया। आरोप है कि जैसे ही मजदूर वहां से जाने लगे, आरोपी ने गाड़ी की चाबी ले ली और बैग छीनकर भाग गया। शिकायतकर्ता के अनुसार बैग में करीब 62 हजार रुपये नकद के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि अन्य दस्तावेज थे। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें