फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बंद पड़ी सीवर लाइनों को 2.48 करोड़ से किया जाएगा दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में लंबे समय से बनी सीवर जाम और जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में लंबे समय से बनी सीवर जाम और जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नगर निगम ने करीब 2.48 करोड़ रुपये की लागत से सीवर व्यवस्था के सुधार और रखरखाव के लिए व्यापक परियोजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत बंद पड़ी लाइनों को दुरुस्त करने के साथ अगले 38 महीनों तक उनकी नियमित निगरानी और रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा।

वार्ड-6 की गलियों में हर साल मानसून के दौरान सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी के जमाव से लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि घरों के बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस परियोजना को स्थानीय स्तर पर बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। परियोजना के तहत पूरे वार्ड की सीवर लाइनों का तकनीकी आकलन कर उनकी डी-सिल्टिंग (गाद सफाई) कराई जाएगी। निगम का लक्ष्य है कि सीवर की जल निकासी क्षमता बढ़ाई जाए ताकि बरसात के समय पानी जमा न हो। इसके साथ ही पुराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहचान कर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीनीकृत सफाई से तेज होगा काम

नगर निगम ने इस बार मैनुअल सफाई के बजाय पूरी तरह मशीनीकृत प्रणाली अपनाने पर जोर दिया है। कार्य करने वाली एजेंसी को सुपर सकर और जेटिंग मशीनों की तैनाती अनिवार्य रूप से करनी होगी। तंग गलियों के लिए छोटी मशीनों का भी प्रावधान रखा गया है। सीवर ओवरफ्लो की शिकायत मिलने पर तय समय सीमा में समाधान नहीं करने पर एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा।





लोगों की सुविधा के लिए निगम की तरफ से हर स्तर पर काम किया जा रहा है, जल्द इस परियोजना का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें