फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों की शैक्षणिक दक्षता परखी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार से शुरू होगी सावधिक आकलन-एक परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं को परखने के लिए मंगलवार से सावधिक आकलन-एक परीक्षा शुरू होगी। बालवाटिका-तीन से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों का यह आकलन 21 अगस्त तक चलेगा। इसमें बच्चों की विषयगत जानकारी के साथ सुनने, बोलने और पढ़ने की क्षमता भी जांची जाएगी।

आकलन के तहत हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों की परीक्षा अलग-अलग दिन आयोजित होगी। सोमवार को बालवाटिका-तीन, पहली और दूसरी कक्षा की अंग्रेजी तथा चौथी कक्षा का हिंदी का आकलन होगा। 19 अगस्त को दूसरी व तीसरी कक्षा की गणित और चौथी की हिंदी की मौखिक परीक्षा होगी। 20 अगस्त को पहली की गणित, दूसरी की हिंदी, तीसरी की अंग्रेजी और चौथी की गणित की परीक्षा होगी। 21 अगस्त को पहली की हिंदी, तीसरी की हिंदी और चौथी कक्षा का अंग्रेजी का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी कक्षा के हिंदी विषय में ओआरएफ यानी मौखिक पठन प्रवाह का मूल्यांकन निपुण हरियाणा टीचर एप के माध्यम से किया जाएगा। इसके जरिये बच्चों की पढ़ने की गति और समझ को परखा जाएगा। सामान्य स्कूलों में लिखित परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक होगी, जबकि दोहरी पाली वाले विद्यालयों में यह दोपहर एक से तीन बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें