बल्लभगढ़। पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 1 से 15 अगस्त तक चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 597 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान शस्त्र अधिनियम, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, एक्सटॉर्शन और झपटमारी समेत अन्य आपराधिक मामलों में वांछित आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई।लगातार अपराध करने वाले 16 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई, ताकि उनकी गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी रहे। अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए। कार्रवाई में 60 देसी कट्टे, 11 देसी पिस्टल, 40 कारतूस और चार मैगजीन बरामद हुईं। इसके अलावा पुलिस ने 56 ग्राम स्मैक, 13.969 किलोग्राम गांजा, 6,451 प्रतिबंधित टैबलेट, 382 कैप्सूल, 386 इंजेक्शन और 14.719 ग्राम एमडीएमए भी बरामद किया। संवाद