फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: थार की टक्कर से मौत मामले में कड़ियां जोड़ रही एसआईटी

Thu, 25 Sep 2025 11:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के सेंट्रल थाना क्षेत्र में थार कार से टक्कर लगने से मौत के मामले में एसआईटी टीम कड़ियां जोड़ने में जुटी है। हत्या की धारा हटने के बाद अब गैर इरादतन हत्या की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- 21 सितंबर की देर रात लगभग एक बजे हुई थी वारदात
विज्ञापन

- एसीपी के बेटे हिमांशु समेत तीन आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेंट्रल थाना इलाके में थार कार से टक्कर लगने से मौत मामले में वारदात के दौरान की कड़ियां जोड़ने में एसआईटी टीम जुटी है। हत्या की धारा हटाने के बाद अब केस में गैर इरादतन हत्या के एंगल से जांच चल रही है। पुलिस टीम ये जांच कर रही है कि आखिरकार उस दिन का पूरा घटनाक्रम क्या रहा। बहस शुरू होने के बाद लगभग एक किलोमीटर के दायरे में ये पूरा घटनाक्रम हुआ था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है।

एसआईटी सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में ये पता चला है कि मृतक मनोज के साथ उसके पक्ष के लगभग 10 युवक मौके पर पहुंचे थे। ये सभी थार कार के पास तक अपनी स्कॉर्पियो कार व बाइक से पहुंचे। वहां अपनी कार व बाइक से उतरकर सभी थार कार की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान थार कार सवार तीनों युवक यहां से बचकर निकलने लगे और कार भगाने के दौरान ही मनोज को टक्कर मारकर कार भगा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के इलाके में पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है। अब तक कोई ऐसी फुटेज पुलिस के हाथ नहीं लगी है जिसमें वारदात या इससे जुड़ा कुछ हिस्सा दिखाई दिया हो। मामले में जेल भेजे जा चुके हिमांशु, निशांत व केशव चौधरी के अलावा चौथे युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। वो युवक पलवल से आगे होडल के पास का रहने वाला पता चला है। वारदात के दौरान वो कार में मौजूद होना नहीं पाया गया। उसकी लोकेशन फरीदाबाद के इस इलाके में वारदात के दौरान थी ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें